मोतिहारी, सितम्बर 30 -- मोतिहारी। नगर संवाददाता राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) बनाने की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर मरीज का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाना अनिवार्य किया है, ताकि मरीजों की बीमारी का पूरा इतिहास ऑनलाइन दर्ज रहे और जरूरत पड़ने पर उसका फॉलोअप किया जा सके। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अस्पतालों में इसका पालन नहीं हो रहा है और लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून से अगस्त तक के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार राज्य स्तर पर जून से अगस्त तक ईएचआर बनाने में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं पूर्वी चंपारण जिला इस मामले में सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हुआ है। जिले में तीन महीने के...