मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को इस बारे में निर्देश भेजा गया है। वहीं, विवि की ओर से रोस्टर तैयार कर रिक्तियां भेजी जा रही हैं।
शिक्षकों और कर्मचारियों की रिक्तियां उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विवि से शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की रिक्तियां मांगी है। यह सूची कोटिवार देनी है। विश्वविद्यालयों से पूछा गया है कि विवि के अधीन अंगभूत कॉलेजों में कितने शिक्षकों के स्वीकृत पद हैं, कितने पद पर शिक्षक हैं और कितने पद खाली हैं। शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की रिटायरमेंट की तारीख भी निदेशालय ने पूछी है। इसके अलावा कर्मचारी किस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.