रांची, फरवरी 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के सबसे बड़े अस्पताल, रिम्स में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की स्थिति बेहद खराब है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पतालों, डॉक्टरों और मरीजों को एक एकीकृत मंच पर ऑनलाइन जोड़ते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाना है। ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं को सरल, सुगम और प्रभावी बनाया जा सके। लेकिन रिम्स में एबीडीएम के हर मॉड्यूल की स्थिति खराब है। यही नहीं, हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) भी आज तक लागू नहीं किया जा सका है। रिम्स में ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी में भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक की व्यवस्था ऑनलाइन नहीं है। यही नहीं, छोटे-छोटे लैब जहां ऑनलाइन जांच रिपोर्ट देते हैं, रिम्स में आज तक इसकी समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। एमबीडीएम, झारखंड के अभियान निदेशक सह अपर सचिव, स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.