मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के सदर अस्पतालों में स्किन की ग्राफ्टिंग होगी। पहली बार स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पतालों में स्किन ग्राफ्टिंग की सुविधा शुरू करने जा रही है। अब तक यह ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज या हायर सेंटर में ही होता था। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख प्रशासन ने इसको लेकर सभी जिलों के सीएस को पत्र जारी किया है।

सदर अस्पताल में ऑपरेशन की संख्या निदेशक प्रमुख ने सीएस को लिखे पत्र में कहा है कि सदर अपताल में ऑपरेशनों की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसके अलावा सदर अस्पताल में 24x7 इमरजेंसी, एसएनसीयू और आईसीयू और ट्रायज की सुविधा दी जाएगी। निदेशक प्रमुख ने पत्र में कहा है कि सदर अस्पतालों में धीरे-धीरे सभी तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज कराने के लिए भी निर्देश दिया गया हैं।...