मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू सहित राज्य के विश्वविद्यायलों में पीजी का नया सत्र दिसंबर से शुरू होगा। स्नातक के छठे सेमेस्टर के रिजल्ट के बाद पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। लोकभवन से तैयार सिलेबस के अनुसार पीजी में पढ़ाई होगी।

छात्रों के स्नातक सत्र स्नातक सत्र 2023-27 के छात्रों का तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम छठे सेमेस्टर के बाद पूरा हो जाएगा। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि नवंबर तक छठा सेमेस्टर पूरा हो जाएगा। उसके बाद पीजी सत्र 2026-28 में दाखिलों के लिए पोर्टल खुलने की उम्मीद है। बीआरएबीयू के अलावा ललित नारायण मिथिला विवि, जेपी विवि, टीएमबीयू में स्नातक का सत्र देर है। स्नातक सत्र देर होने के कारण पीजी का सत्र भी लगभग छह महीने देर रहेगा।

एक वर्षीय पीजी की पढ़ाई र...