रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल (जेएसएचईसी) ने राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएएफडीए) को नॉलेज पार्टनर के रूप में जोड़ने की पहल की है। इस संबंध में विभाग के निदेशक सह कार्यकारी निदेशक सुधीर बाड़ा की ओर से विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया गया है। इसके तहत राज्य के विश्वविद्यलायों और जेएसएफडीए के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शैक्षणिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संस्थान के दो प्रतिनिधियों को बुधवार को सुबह 11:30 बजे जेएसएफडीए कार्यालय में भेजें, जहां इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.