रिषिकेष, मार्च 18 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित शीशमझाड़ी में ऑर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में संतों और महात्माओं का मार्गदर्शन आवश्यक है। सीएम धामी ने ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास में संत समाज के योगदान को अहम बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विकास को नई दिशा मिल सकती है। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर ने म...