देहरादून, जुलाई 1 -- उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एवं रेडियो एसोसिएशन, उफतारा ने बुधवार को सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उत्तराखंड के वरिष्ठतम आंचलिक फिल्म निर्माता निर्देशक एवं वरिष्ठ कलाकारों को पारितोषिक देकर सम्मानित करने की मांग की है। इस मौके पर उफतारा द्वारा गत 28 जून को दून में हुए सम्मान समारोह में न पहुंच पाने वाले कुछ अन्य फिल्मकारों, कलाकारों का भी सम्मान किया गया। सम्मान पाने वाले में संजय चमोली, बीएस नेगी, सोहन लाल काला, अवध नारायण प्रसाद शामिल रहे। उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महासचिव कांता प्रसाद ने बताया कि तिवारी ने संस्था को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। ज्ञापन देने वालों में उफतारा के अमरदेव गोदियाल,...