रांची, मई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार कौंसिल का चुनाव संपन्न होने के बाद अब वकीलों का सत्यापन कार्य फिर शुरू होगा। परिणाम का गजट प्रकाशन होने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्र के 30-40 फीसदी फर्जी वकील के बयान के बाद इसकी जांच जल्द शुरू की जाएगी। वकीलों के नियमित प्रैक्टिस और प्रमाणपत्रों के सत्यापन का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही दिया था। अब वकीलों की डिग्री की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका भी दायर हो गयी है। ऐसे में झारखंड में सत्यापन का काम जल्द शुरू होगा। झारखंड बार कौंसिल के अब तक करीब 11 हजार वकीलों ने प्रमाणपत्रों के सत्यापन का फॉर्म नहीं लिया है या फॉर्म लेने के बाद उसे भरकर सत्यापन के लिए आवेदन नहीं दिया है। चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि जिन ...