जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार आज जमशेदपुर पहुंचे। वे जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के उन बूथों की जांच कर रहे हैं, जहां पर चल रहे प्री एसआईआर के तहत मतदाता सूची की मैपिंग का काम चल रहा है। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के बूथ नंबर 131 और 205 पर जाकर वहां की बीएलओ से बात की और यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची का मिलान करना आता है या नहीं। बताया जाता है कि उन्होंने संकेत दिये हैं कि बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को कुछ और प्रशिक्षण दिये जाने की जरूरत है। इस दौरान उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ तो थे ही, जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी थीं।बताया जाता है कि पूरे राज्...