चतरा, फरवरी 28 -- चतरा संवाददाता। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को दो बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से चतरा पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उतरा। इस दौरान उन्हें प्रशासन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से सीधे मुख्यमंत्री मेलाटांड़ स्थित होटल सिलेब्रेशन इन में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने नवदंपति को सुखद व खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे-संबंधी मौजूद थे। उन्होंने स्टेज पर उपस्थित विधायक के परिवार वालों के साथ फोटो शुट भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही यहां तैयारियां चल रही थी। ...