रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के शहरी क्षेत्रों में बढ़ते जनसंख्या घनत्व को नियंत्रित करने और नागरिकों को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों में 'सेटेलाइट टाउनशिप' विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन टाउनशिप का निर्माण पूरी तरह से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जाएगा, ताकि लोगों को आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। विभागीय जानकारी के मुताबिक, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला और खूंटी ऐसे शहर हैं, जहां आसपास खाली भूमि चिन्हित कर नए और सुव्यवस्थित टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। योजना को धरातल पर उतारने के लिए नोडल विभाग ने संबंधित जिला प्रशासनों से समन्वय शुरू कर दिया है। सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों से उपयुक्त भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.