राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी
चम्पावत, जुलाई 24 -- योगेश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी लागू की जाएगी। शासन की अधिसूचना के क्रम में उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद चम्पावत में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन कर दिया गया है। पहले चरण में जिले की सभी तहसीलों में दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन स्वैच्छिक चकबंदी के लिए किया जाएगा। चम्पावत में जिला स्तरीय क्रियांवयन समिति गठित की गई है। डीएम समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में एसपी, सीडीओ, डीएफओ, एडीएम, समस्त एसडीएम, सीएओ, डीएचओ, सीवीओ, मत्स्य, सहकारिता,सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ तथा किसान प्रतिनिधियों सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि समिति स्वैच्छिक एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.