राज्य के दस जिला स्कूल भी बनेंगे मॉडल
पटना, जून 9 -- दस जिलों के जिला स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। भविष्य में इसी पैटर्न पर अन्य विद्यालयों को भी विकसित किया जाएगा। पहले चरण में दस जिला स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना स्वीकृत की गयी है। मॉडल स्कूल के रूप में तैयार करने के लिए पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, सारण, भागलपुर, मुंगेर, भोजपुर, गया और दरभंगा जिलों का चयन किया गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने राज्य के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बिहार के 534 प्रखंडों में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल विकसित किए जाएंगे, जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- जिला स्कूल समेत 16 मॉडल स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.