रांची, मार्च 6 -- रांची। केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में झारखंड विधानसभा में झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को विधानसभा में उठाने पर खुशी जताई। इन मुद्दों में झारखंड की खनिज संपदा की लूट, झारखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त, हेमंत सोरेन सरकार की छह वर्षो में एक भी काम धरातल पर नहीं होना शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में बबलू मुंडा, सुरेंद्र लिंडा, मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, जगलाल पाहन, महादेव टोप्पो शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...