पटना, फरवरी 28 -- राज्य में इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने छह प्रमुख शहरों में आधुनिक बस डिपो के निर्माण का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में 62 करोड़ 83 लाख की लागत से सरकारी डिपो बनाए जाएंगे। यह कार्य प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत किया जा रहा है। डिपो का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा होगा। इसके बनने से ई-बसों का संचालन, रखरखाव और चार्जिंग सुविधा में सुधार होगा। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टरों को बेहतर आराम की व्यवस्था मिलेगी। हरेक डिपो में प्रशासनिक भवन, कार्यशाला, बस धुलाई रैंप, एकसाथ कई बसों की पार्किंग क्षमता, चार्जिंग स्टेशन के अलावा, पावर बैकअप मौजूद होगा। सार्वजनिक शौचालय, लगभग 2 मीटर ऊंची सीमा दीवार व फीडिंग रूम भी होगा। मुजफ्फरपुर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.