मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- ​मुजफ्फरपुर,हिप्र। पटना से गरहां जाने के क्रम में शनिवार को राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-माला, अंग वस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने किया। मौके पर कांटी विधायक अजीत कुमार, मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा, सकरा विधायक आदित्य चौधरी, अशोक कुमार झा, मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, रवि शंकर कुशवाहा, रंजन कुमार ओझा, अरविंद कुमार सिंह, मोनालिसा, सैयद अफरीदी, सुरेश कुमार, फेकू राम, सूरज मुखिया, मुकुल सिंह, जयश चंद्र सिन्हा, यशवर्धन, उमंग कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा व नरेंद्र कुमार थे। इसके बाद कृषि मंत्री गरहां स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला पहुंचे। यहां आयो...