पटना, मार्च 14 -- गन्ना का पेराई सत्र समाप्त होने के पूर्व ही चीनी मिल संचालकों ने किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का 91 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। शेष बकाये राशि का शीघ्र भुगतान करने की आदेश गन्ना उद्योग विभाग ने मिल संचालकों को दिया है। ईखायुक्त अनिल झा ने बताया कि सभी मिल प्रबंधकों से गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करने को कहा गया है। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से करीब 2 हजार 110 करोड़ 80 लाख की लगभग 5 करोड़ 67 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। चीनी मिल संचालकों ने 12 मार्च तक करीब 1918.23 करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया है।विभाग के अनुसार हरिनगर चीनी मिल 127.80 लाख क्विंटल, बगहा 81.08 लाख क्विंटल, नरकटियागंज 99.78 लाख क्विंटल, मझौलिया 53.79 लाख क्विंटल, हसनपुर 44.95 लाख क्विंटल, सिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.