बक्सर, अप्रैल 10 -- भ्रमण पावर प्लांट के अभी तक के कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की गई उर्जा सचिव ने 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी यूनिट के बारे में जाना फोटो संख्या- 08, कैप्सन- शुक्रवार को पावर प्लांट का निरीक्षण करते ऊर्जा सचिव मनोज सिंह, डीएम साहिला और एसटीपीएल के सीईओ पुलक कुमार मुखोपाध्याय। चौसा, एक संवाददाता। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज सिंह पिछले साल राज्य के ऊर्जा क्षेत्र की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार बक्सर पहुंचे। जिला मुख्यालय में आने के बाद उनका काफिला पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे होते हुए पावर प्लांट में पहुंचा। डीएम साहिला के नेतृत्व में यहां आने के बाद एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय ने बुके और मोम...