पटना, मार्च 18 -- अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मियों के बाद अब अमीन भी आंदोलन की राह पर हैं। बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में 20 और 23 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार और महामंत्री रवि कुमार सिंह ने कहा है कि अगर इन विरोध प्रदर्शनों के बाद भी विभाग सकारात्मक पहल नहीं करता है तो राज्य के सभी नियमित अमीन सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा बिहार सरकार की होगी। संघ राजस्व सेवा संवर्ग के अनुसार अमीन से राजस्व अधिकारी/कानूनगो और अंचलाधिकारी तक प्रोमोशन की मांग कर रहा है। 20 मार्च को सभी नियमित अमीन अपने कर्तव्य स्थल पर काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। 23 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों में अमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.