लातेहार, जून 16 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुरपा पंचायत के बलबल गांव की प्रगतिशील महिला किसान परदेशिया देवी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय कृषि व्यापार मेला में मुख्यमंत्री के हाथों उत्कृष्ट किसान सम्मान से सम्मानित किया गया। परदेशिया देवी ने बताया कि आत्मा योजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक शमीम अंसारी के मार्गदर्शन में उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर व्यावसायिक खेती की शुरुआत की। प्रधानमंत्री कुसुम योजना एवं सूक्ष्म सिंचाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़कर उन्होंने खेती को लाभकारी बनाया और अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। यह भी पढ़ें- किसान अरिंदम चक्रवर्ती सीएम के हाथों हुए सम्मानित वित्तीय वर्ष 2024-25 में उनके खेत में आत्मा योजना के तहत कृषक ...