राज्य की 40 हजार दवा दुकानें 20 को बंद रहेंगी
पटना, मई 18 -- राज्यभर की 40 हजार दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। इसमें पटना की सात हजार दुकानें भी शामिल हैं। इसकी घोषणा बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सोमवार को गोविंद मित्रा रोड स्थित कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। हालांकि नर्सिंग होम और अस्पतालों के पास स्थित दुकानों को बंद से अलग रखा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न सिंह ने कहा कि ई-फार्मेसी के लिए कानून की आड़ में दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। ऑनलाइन दवा को बिना भौतिक सत्यापन के चिकित्सक के फर्जी पुर्जे का इस्तेमाल कर बेचा जा रहा है। दवा दुकानदारों के लिए नशीली दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन ऑनलाइन नशीली दवाएं बिक रही हैं। यह भी पढ़ें- पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने किया 20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.