पटना, अप्रैल 12 -- ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुधारी जा रही है। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हुई ग्रामीण सड़कों का उन्नयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना में अब तक 3,036 किमी सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 2,851 किमी ग्रामीण सड़कों का उन्नयन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। इस योजना के क्रियान्वयन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और कृषि उत्पादों की बिक्री में सुगमता हुई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों तक सुदृढ़ सम्पर्कता सुनिश्चित होने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। इससे लघु व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन एवं अन्य ग्रामीण आजीविका आधारित गतिविधियों को भी बढ़...