पटना, मार्च 27 -- स्वास्थ्य विभाग ने बिहार परिचारिका संवर्ग के 2190 स्टाफ नर्स का तबादला किया है। इसका आदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। विभाग ने कहा है कि इन नर्सों का अप्रैल का वेतन नए पदस्थापित स्थल से ही मिलेगा। विभाग ने अपने आदेश में यह भी कहा कि नर्स को विरमित करने के पहले संबंधित नियंत्री पदाधिकारी उनकी नियुक्ति की वैधता की जांच सूक्ष्मता से कर लेंगे। इसी प्रकार नियंत्री पदाधिकारी योगदान लेने से पहले भी आश्वस्त हो लेंगे, इनकी नियुक्ति की वैधता की जांच पूरी कर ली गई है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि तबादले का आदेश किसी भी नर्स की नियुक्ति की वैधता का प्रमाण नहीं है। इन नर्सों का तबादला विभिन्न जिलों के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यालयों में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...