पटना, मार्च 24 -- राज्य की 21 जेलों में मुख्य कक्षपाल और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए 44 आवासीय भवन (जी प्लस थ्री) का निर्माण कराया जायेगा। उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बताया कि प्रत्येक भवन पर करीब 2.02 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इस आधार पर कुल परियोजना की अनुमानित लागत 88 करोड़ 89 लाख 76 हजार रुपये तय की गई है। इसका कार्यान्वयन वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा आगामी वर्षों में किया जायेगा। योजना के मुताबिक मोतिहारी के चार, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, भभुआ, सीवान, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, औरंगाबाद और नवादा की दो-दो, जबकि बेतिया की एक सहित कुल 21 जेल में 44 आवासीय भवन बनेंगे।गृह विभाग के मुताबिक मुख्य कक्षपाल और उससे ऊपर के अधिकारियों को कारा परिस...