रांची, अप्रैल 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करना भाजपा की पुरानी आदत है। स्वास्थ्य मंत्री पूरी तत्परता के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। भाजपा जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है, वह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। हम जनता की सेवा में विश्वास रखते हैं, जबकि भाजपा केवल शब्दावली और भड़काऊ बयानों के जरिए अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना जानती है। यह भी पढ़ें- झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत भयावह : राफिया लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता जो आंकड़े गिना रही हैं, वे उन समस्याओं का पर...