रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, संवाददाता। दक्षिणी प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने उन्हें उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंजनी मिश्र का प्रशासनिक अनुभव और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवा काल की सराहना की। अपने संबोधन में अंजनी मिश्र ने झारखंड की सेवा को गौरव बताया और नवागत अधिकारियों को विकास व जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.