फिरोजाबाद, मई 10 -- टूंडला, कंपनी बाग ग्राउंड में क्षत्रिय रेल समिति द्वारा मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप की जन्म जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्षता अमित पाल सिंह परमार ने की तथा संचालन अनिल धाकरे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उमेश राघव ने किया। मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से भरे जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष केवल एक राज्य की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान को जीवित रखने के लिए था, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। समारोह के अंत में रुस्तम सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों को महाराणा प्रताप का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप का संघर्ष केवल एक युद्ध नहीं था,...