राज्य की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक समय से पहुंचाएं: राधाकृष्ण
गिरडीह, जुलाई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्णा किशोर के गिरिडीह आगमन पर परिसदन भवन में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत मंत्री ने गिरिडीह, हजारीबाग एवं देवघर के अधिकारियों के साथ वाणिज्य-कर विभाग एवं योजना एवं विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रह की प्रगति, कर प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभागीय उपलब्धियों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, योजनागत व्यय, लक्ष्य प्राप्ति एवं भावी कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.