रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस (एनबीपीजीआर), नई दिल्ली के सहयोग से 17-18 फरवरी को 'मशरुम उत्पादन में उद्यमिता विकास' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक परिस्थितियां मशरूम उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। उन्होंने जोर दिया कि बहुत कम लागत में घरेलू स्तर पर भी इसका उत्पादन संभव है और बाजार में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशिक्षार्थियों को मशरूम उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। एनबीपीजीआर के डॉ. जमील अख्तर ने बताया कि संस्थान द्वारा उद्यमिता विकास के लिए देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाते हैं। कार्यक्रम में बीएयू समर्थित पांच किसान उत्पादक संगठनों (एफपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.