राज्य की बांस निर्मित कला दिल्ली में सबको लुभा रही
रांची, जुलाई 16 -- नई दिल्ली/रांची, हिब्यू। दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक चल रहे भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन में बांस से निर्मित स्टील बोतल व मग देश-विदेश से आए आगंतुकों, खरीदारों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक बांस शिल्प को आधुनिक तकनीक और उपयोगिता से जोड़कर तैयार किए गए ये उत्पाद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ जीवनशैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा निर्मित ये उत्पाद अपनी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बांस और स्टेनलेस स्टील से निर्मित बोतल गर्म एवं ठंडे पेय का तापमान 12 से 14 घंटे तक बनाए रखने में सक्षम हैं। वहीं बांस, स्टेनलेस स्टील एवं फूड-ग्रेड प्लास्टिक (ढक्कन) स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.