रुद्रपुर, मार्च 5 -- नानकमत्ता, संवाददाता। राज्य की प्रथम जनजाति लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार को होली खेलने अपने मायके बिडौरी आई थीं। ग्राम बिचपुरी में ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी भतीजी घायल हो गई। थारू समाज की प्रसिद्ध लोकगायिका ग्राम पूरनगढ़ नौगजा निवासी 36 वर्षीय रिंकू राणा पत्नी महेश राणा, बंटी राणा म्यूजिकल ग्रुप की लोकगायिका थीं। गुरुवार दोपहर वह अपनी 10 वर्षीय भतीजी आयिस्का के साथ बरुआबाग से स्कूटी से बिडौरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बिचपुरी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी भतीजी को हल्की चोटें आई हैं। रिंकू राणा ...