राज्य की टीम ने पीएम श्री इंटर स्कूल का लिया जायजा
खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राज्य की टीम खगड़िया पहंुचकर शुक्रवार को जिले में चिह्नित पीएम श्री इंटर स्कूल का जायजा लिया। सबसे पहले श्री बनारसी पीएम श्री इंटर स्कूल, सैदपुर पहंुचकर नामांकन से लेकर व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद जिले के अन्य पीएम श्री स्कूलों का जायजा लिया। बता दें कि जिले में 14 इंटर स्कूल को पीएम श्री इंटर स्कूल का दर्जा मिला है। जिसमें हर प्रखंड में दो-दो स्कूल चिह्नित है। इन स्कूलों में इस सत्र से नवम कक्षा में मेधा छात्रवृति परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को नवम कक्षा में दाखिला का अवसर दिया गया है। इस दौरान डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनेगा पीएम श्री हाई स्कूल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.