देहरादून, मार्च 31 -- महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मसूरी डायवर्जन पर ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की निर्मम हत्या के विरोध में ऐस्लेहॉल चौक पर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। मंगलवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने भाजपा सरकार के खिलाफ ऐस्लेहॉल चौक पर नारेबाजी की और भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि देहरादून में सुबह रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली मार कर हत्या से हर कोई सहमा है। कहा कि कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है। इससे साबित हो गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.