राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : संजय सेठ
रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए झारखंड की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। शुक्रवार को रांची स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कई विकास योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, जबकि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-दो से तीन-तीन महीने तक वेतन नहीं मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि राज्य आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित कई योजनाओं का कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति नहीं होने से जलापूर्ति योजना बंद जल जीवन मिशन के तहत करीब 2490 करोड़ रुपये की लागत से पांच बड़ी योजनाएं 2025 तक पूरी होनी थीं, लेकिन अब तक कार्य अधूरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.