रांची, मार्च 14 -- रांची, संवाददाता। राज्यभर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से कुल 22,59,352 प्री-लिटिगेशन तथा 1,66,384 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 28,13,96,85,088 रुपए के दावों का समझौता कराया गया। वहीं झारखंड हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति द्वारा हाईकोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में एक बेंच का गठन किया गया, जिसमें 11 लंबित मामलों का निपटारा हुआ। इससे पूर्व हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने जमशेदपुर के सदगोड़ा टाउन हॉल से इस वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया। अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.