पटना, मई 8 -- सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि राज्य के बाहर भी बिहार की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाना है। वे शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के बाहर भी राज्य की अच्छी छवि बनाए रखने के लिए विस्तृत कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया टूल्स का समन्वित उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी मिल सके, इसके लिए सूचनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए। मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इन प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली गलत या भ्रामक खबरों की भी तथ्यात्मक जा...