पटना, मार्च 12 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार में करीब सात वर्ष पहले शुरू हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान से पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव आया है। अभियान के तहत राज्य में अब तक 21 करोड़ 25 लाख पौधे लगाए गए हैं। इससे राज्य में हरित आवरण 15.5% तक पहुंच गया है। वर्ष 2028 तक हरित आवरण 17 फीसदी तक करने का लक्ष्य है। गुरुवार को मंत्री ने मीडिया से कहा कि ग्रामीण विकास विभाग वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान चला रहा है। राज्य में सबसे अधिक चार करोड़ छह लाख पौधे वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगाए गए। वर्ष 2025-26 में अब तक तीन करोड़ 38 लाख पौधे लगे हैं। मंत्री ने कहा कि फलदार पौधे लगाने से फल के माध्यम से जहां किसानों की आर्थिक आमदनी बढ़ी है, वहीं स्वयं सहायता समूहों और जीविका दीदियों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.