जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- झारखंड को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। राज्य का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर सोमवार को शुरू हो गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने इसका उद्घाटन किया। दलमा की तराई में डिमना लेक के पास कुटिमहुली में बने इस एलीफेंट केयर सेंटर में घायल और बीमार हाथियों के इलाज, देखभाल और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की गई है। करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस सेंटर का निर्माण लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसे हाथियों के प्राकृतिक आवास के अनुरूप विकसित किया गया है, ताकि उन्हें सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके। उद्घाटन के मौके पर कई वरिष्ठ वन अधिकारी मौजूद रहे।पश्चिमी सिंहभूम में भी बनेंगे दो नए सेंटरप्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) रवि रंजन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा सेंटर है, जहां हाथियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.