लखनऊ, जून 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य कर विभाग में सीटीओ स्तर से पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों का प्रमोशन लटकता जा रहा है। अगर 30 जून तक सीटीओ को प्रमोशन नहीं मिलता है, तो 10-11 साल की नौकरी के बाद भी वह अभी इस वर्ष पीसीएस से चयनित एसी से जूनियर हो जाएंगे।चयनवर्ष 2025 -26 के लिए डीसी से ज्वाइंट कमिश्नर, एसी से डीसी और सीटीओ से एसी की विभागीय पदोन्नति राज्य कर विभाग में अभी नहीं हुई है। इसमें सीटीओ और उससे पदोन्नति पाए संवर्ग के अधिकारी हैं। शेष डीपीसी वाले पदों में सीधी भर्ती वाला कोई अधिकारी नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहले डीपीसी दिसंबर में होनी थी, मगर 6 महीने बीत जाने के बाद भी डीपीसी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- प्रोन्नति के खातिर भर्ती का वर्ष बदलने की मांग सभी सीधी भर्ती वाले अधिकारियों डीपीसी हो चुकी है। दिसंबर 20...