राज्य कर विभाग में तीन सहायक आयुक्त आए, तीन का तबादला
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- शाहजहांपुर। प्रदेश शासन ने राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्तों के तबादले करते हुए शाहजहांपुर में भी प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त खंड-2 प्रशांत सिंह-टू का स्थानांतरण बांदा, खंड-3 के योगेंद्र कुमार-प्रथम का प्रयागराज तथा सचल दल इकाई शाहजहांपुर की संजू राय का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। वहीं शाहजहांपुर में तीन नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुजफ्फरनगर से मधुसूदन सिंह को सहायक आयुक्त खंड-2, बिजनौर से रमेश कुमार सिंह-प्रथम को सहायक आयुक्त खंड-3 तथा जौनपुर से सर्वेश चन्द्र श्रीवास्तव को सचल दल इकाई शाहजहांपुर का सहायक आयुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- राज्य कर विभाग के तबादलों में नियमों की अनदेखी के आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.