राज्य कर विभाग में तबादला आदेशों की अनदेखी का आरोप
लखनऊ, जून 27 -- उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने आरोप लगाया है कि राज्य कर विभाग में शासन और सीएम के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है। स्थानांतरण में मनमानी की गई है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी सुरेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से बताया है कि शासन की ओर से विभाग में गम्भीर रूप से बीमार और पति-पत्नी राजकीय सेवा में एवं दो साल अवशेष सेवानिवृत्ति है तो उनके गृह जनपद या गृह जनपद के आसपास स्थानांतरण के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। राज्य कर विभाग में शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.