राज्य कर विभाग ने 12 होटल, रेस्टोरेंट में जीएसटी चोरी पकड़ी
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देशों पर हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार क्षेत्र के 12 होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इन होटल और रेस्टोरेंट में 4.50 करोड़ की वास्तविक बिक्री को कम दर्शाते हुए कर चोरी की गई। साथ ही कतिपय रेस्टोरेंटों ने लाखों रुपये का अनुचित रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ प्राप्त किया। वहीं रेंट पर देय कर भी जमा नहीं किया गया है। प्रकरणों में विभाग नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा। मंगलवार को एसजीएसटी हरिद्वार के संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी ने बताया कि अपर आयुक्त डीएस नबियाल के मार्गदर्शन में हरिद्वार संभाग के तहत हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार क्षेत्रों के होटल और रेस्टोरेंट में विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.