आजमगढ़, मई 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु/स्व: रोजगार बंधु/एकल मेज व्यवस्था/औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम सहित राज्य कर विभाग द्वारा जिला स्तरीय व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक हुई। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों के सापेक्ष यथाशीघ्र बैंकवार लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन स्वीकृत करना सुनिश्चित करें।सीडीओ ने...