रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले रुद्रपुर के दो कोचिंग संस्थानों में जांच सर्वेक्षण और अभिग्रहण की कार्रवाई कर संभावित कर चोरी के मामलों की पड़ताल शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान एक संस्थान ने अपनी कर संबंधी त्रुटि स्वीकार करते हुए 5.40 लाख रुपये राजकोष में जमा करा दिए, जबकि दूसरे संस्थान से संबंधित अभिलेखों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में अपर आयुक्त के मार्गदर्शन तथा संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा/प्रवर्तन) के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति और सेवा क्षेत्र में कर अपवंचन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। 16 मई को गठित दो जांच दलों ने दोनों कोचिं...