मथुरा, फरवरी 19 -- राज्य कर विभाग ने थाना जमुनापार क्षेत्र में पकड़ी बोगस फर्म के फर्जीवाड़े की जांच तेज कर दी है। अब बोगस फर्म से लेन देन करने वाली फर्मों की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में कई अन्य फर्जी फर्मों का भी खुलासा होने की उम्मीद है। विगत दिनों राज्य कर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर छापेमारी कर बोगस फर्म का भंडाफोड़ किया था। इसमें टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। इस बोगस टीम द्वारा फर्जी फर्म बनाकर बिना माल आपूर्ति के ही बोगस बिल बनाने का कार्य किया जा रहा था। सेल टेक्स विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है कि फर्म को स्वदेश नामक व्यक्ति चला रहा था। इस नाम का अभी तक कोई व्यक्ति प्रकाश में नहीं आया है। संभवत: इस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं होने की संभावना जताई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.