रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चलाए जा रहे सर्वे को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष राजकुमार भूड्ढी और महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में अतिरिक्त आयुक्त राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त रोशन लाल और राज्य कर विभाग के उपायुक्त विनय ओझा को ज्ञापन सौंपकर सर्वे की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि विभागीय सर्वे के दौरान उनसे ऐसी अनेक जानकारियां मांगी जा रही हैं। इनका व्यापारिक गतिविधियों और कर निर्धारण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। व्यापारियों का आरोप है कि सर्वे के नाम पर मानसिक और आर्थिक दबाव बनाया जा रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की कि सर्वे अभियान को तत्काल बंद किया ...