राज्य कर विभाग के तबादलों में नियमों की अनदेखी के आरोप
लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर विभाग में हाल ही में हुए तबादलों में नियमों की अनदेखी के आरोप हैं। कहा जा रहा है कि स्थानांतरण नीति को दरकिनार करके अधिकारियों को तैनाती दी गई है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग के किसी अधिकारी की जिले में कार्यावधि पूरी होने पर उसी जिले में उसकी दोबारा तैनाती नहीं की जा सकती है। हालांकि, गाजियाबाद में तैनात रहीं एक सहायक आयुक्त को फिर गाजियाबाद में ही तैनाती दे दी गई है। यही नहीं दावा तो यह भी किया जा रहा है कि तैनाती के लिए उनकी पोस्टिंग की डीटेल भी विभाग के आंतरिक पोर्टल पर बदली गई।इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति या सतर्कता जांच जैसे मामले जिन अधिकारियों पर चल रहे हैं, उनमें से कई को संवेदनशील जगहों पर तैनाती दी गई है। जीएसटी के कर्मचारी व अधिकारी संगठनों की मांग है कि तबादलों की जांच करव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.