देवरिया, मार्च 21 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। राज्य कर विभाग की टीम ने सरिया लदे ट्रैक्टर टाली व पिकअप को सीज कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को राज्य कर विभाग का सचल दल महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहा था।इस बीच देवरिया के तरफ से एक ट्रैक्टर टाली पर सरिया व सिमेंट लदा पिकअप महुआडीह के तरफ आ रहा था । टीम ने दोनों वाहनों को रोक उसके कागजात मागे । लेकिन चालकों ने जो कागजात दिखाया टीम की जांच करने पर उसमें कमियां मिली । जिसके बाद टिम ने दोनों वाहनों को महुआडीह थाने की पुलिसकमियों को सौंप दिया। जांच में ट्रैक्टर टाली पर (25 बंडल सरिया , 100 पीस रिंग , गुटका 3 बैग , 5 किलो तार कीमत 72 हजार तो एक पिकअप पर (150 सौ बोरी सीमेंट कीमत 53 हजार का माल पाया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...