राज्य कर की टीम ने चार प्रतिष्ठानों में मारा छापा
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने गुरुवार को काशीपुर में तीन टायर ट्रेडिंग प्रतिष्ठानों और एक इवेंट प्रबंधन इकाई पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान ने प्रारंभिक कर देयता स्वीकार करते हुए मौके पर ही 70 लाख रुपये राजकोष में जमा करा दिए। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा/प्रवर्तन) के निर्देशन में चार अलग-अलग जांच दलों ने शहर के इन प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, गोदामों और कार्यालयों में पहुंचकर दस्तावेजों, स्टॉक और लेनदेन से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त विनय ओझा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि संबंधित टायर कारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.